नवनिर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा पाठ, श्रृद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -डी.डी.नगर सेक्टर -2 में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को श्रृद्धा एवं भक्ति के साथ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और समाज एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रृद्धालुओं ने बताया कि हर मंगलवार एवं शनिवार को भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता है, हनुमान जी का स्मरण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा,सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है। इस हनुमान चालीसा पाठ में शामिल रही श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती मीना, श्रीमती चेतना,कु. मोक्षिता शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं श्रृद्धालु उपस्थित रहे। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात विधि-विधान से आरती एवं पूजन संपन्न कराया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन को समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं एकता को बढ़ावा देने वाला बताया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.