जिला सिवनी मध्यप्रदेश
रोजगार सहायक सचिव हरिराम डेहरिया का अत्याचार इतना बढ़ गया कि भोले भाले लोगों पर हेल्प के ऐवज में लठ्ठ वर्षाने लगा
पंचायत के सहायक सचिव हरिराम डेहरिया की दबंगई बांस का लट्ठ लेकर दो लोगों पर टूट पड़ा
बिचुआ में सहायक सचिव पर गुंडागर्दी का आरोप, बांस के लट्ठ से सतीश-रेवाराम पर हमला
आदेगांव थाने में BNS की तीन धाराओं में FIR, दर्ज पंचायत कर्मचारी का नाम आने से मचा हड़कंप
सी एन आई न्यूज सिवनी
लखनादौन /सिवनी। ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी संभालने वाले सहायक सचिव पर ही मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। बिचुआ पंचायत के सहायक सचिव हरिराम डेहरिया पर ग्राम अटारी निवासी सतीश डेहरिया और रेवाराम डेहरिया के साथ बांस के लट्ठ से हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों को चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के बाद मामला आदेगांव थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर सहायक सचिव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बांस का लट्ठ चल गया और दोनों व्यक्ति चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पंचायत के सहायक सचिव का नाम मारपीट के इस प्रकरण में सामने आने के बाद गांव से लेकर पंचायत स्तर तक मामला चर्चा में है।
आदेगांव थाने में BSN की कई धाराओं में हुई FIR दर्ज....शश
आदेगांव थाना पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296(a), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में मारपीट, चोट पहुंचाने और धमकी से जुड़े आरोप शामिल हैं।
पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में
पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस घटना की परिस्थितियों, दोनों पक्षों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत के जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति पर आरोप, उठ रहे सवाल
जिस व्यक्ति पर पंचायत के कामकाज की जिम्मेदारी होती है, उसी पर मारपीट के आरोप लगने से मामला गंभीर हो गया है। ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा तेज है फिलहाल आदेगांव पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.